बरहेट: रक्सी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर में की चोरी, नगद-जेवरात उड़ाए और कागजात जलाए
रक्सी गांव में शुक्रवार शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का तोड़कर नगद 20000 सहित अन्य सामग्री की चोरी कर ली जबकि घर में रखे आवश्यक दस्तावेज जला डाले। गृह स्वामीनि विशाखा देवी का कहना है कि उन्होंने थाना में शिकायत की है इधर थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की पुष्टि नहीं हुई है आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है जांच चल रही है।