बड़गांव: जिले में नरेश हरिजन गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 3 अपराधी गिरफ्तार, 4 अवैध हथियार और 33 कारतूस बरामद
उदयपुर की डी.एस.टी. और थाना सूरजपोल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर नरेश हरिजन गैंग के 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3 पिस्टल, 1 पम्प एक्शन गन और 33 जिंदा कारतूस जब्त किए गए। गैंग का सरगना नरेश हरिजन एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या की सुपारी देकर वारदात की साजिश रचा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर साजिश को नाकाम कर दिया।