बड़गांव: हिरणमगरी पुलिस ने सबसिटी सेंटर के पास सुनसान जगह पर लूट करने वाले आरोपी को रेती स्टैंड से किया गिरफ्तार
नशे की लत में लूटपाट करने वाला युवक गिरफ्तार।हिरणमगरी पुलिस ने आवरी माता कॉलोनी निवासी केशुलाल से लूट के मामले में आरोपी दीपक बावरी उर्फ चोटी मोगिया को रेती स्टैंड से गिरफ्तार किया। आरोपी ने सबसिटी सेंटर के पास सुनसान जगह पर पीड़ित के कानों से सोने की लोंग तोड़ी थी। नशे का आदी आरोपी लूट कर नशा पूरा करता था। पुलिस जांच जारी है।