बड़गांव: उदयपुर: बड़ा मदार तालाब में युवक का शव बरामद, पुलिस और नागरिक सुरक्षा विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन
उदयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बड़ा मदार तालाब के पास एक अज्ञात बाइक और पाल पर एक बेग पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। मृतक की पहचान हितेश झा निवासी फतहनगर सनवाड़ के रूप में की गई है।