बांसवाड़ा में दो दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
बांसवाड़ा। शहर के मदारेश्वर रोड (गली नंबर 7) निवासी 28 वर्षीय अयाजुद्दीन शेख का शव गुरुवार सुबह मदारेश्वर के पास स्थित चार नंबर नहर में तैरता हुआ मिला। युवक मंगलवार से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने कोतवाली थाने में दर्ज करवाई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त के बाद शव को एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Banswara #BanswaraNews #RajasthanNews #BreakingNews #MissingPerson