टीकमगढ़: टीकमगढ़ के महावीर स्कूल के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ महावीर स्कूल के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। अनंतपुरा निवासी व्यक्ति अपनी बाइक से टीकमगढ़ की ओर आ रहा था रास्ते में महावीर स्कूल के पास बाइक चालक ने उसे बाइक से टक्कर मार दी,जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।