टीकमगढ़: कांग्रेस विधायक के पुत्र-भतीजे और बीजेपी के पूर्व विधायक के बीच विवाद, दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई
टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक के परिजनों और भाजपा के पूर्व विधायक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस मामले में एसडीओपी का कहना है कि दोनों पक्षों के शिकायत पत्र को लेकर मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।