टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई टोल के पास गुरुवार को सड़क हादसा हो गया, घटना में एक शख्स की मौत हो गई,वहीं एक व्यक्ति और एक महिला घायल हो गए। घायलों के नाम रणवीर और कल्पना बताए गए हैं जो शाह गांव के निवासी हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।