प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा गुरसराय द्वारा रविवार को दोपहर 1 बजे 90वीं महाशिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण एवं आध्यात्मिक जागरूकता के उद्देश्य से भव्य शांति सद्भावना शिवरथ यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत ब्रह्माकुमारी आश्रम से विधिवत शिव पूजन के साथ हुई, जिसमें नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु शामिल