गोपालगंज के लोगों के लिए बड़ी राहत!
गोपालगंज कोर्ट परिसर में आगामी 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न लंबित मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निपटारा कराया जा सकेगा।
सबसे खास बात यह है कि वाहन चालान और बिजली से जुड़े मामलों के समाधान का भी अवसर मिलेगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार राहत के साथ कम राशि में समझौता और निष्पादन संभव हो सकता है।
अगर आपका कोई मामला लंबित है, तो नेशनल लोक अदालत आपके लिए राहत का बेहतर मौका साबित हो सकती है।
#Gopalganj #NationalLokAdalat #GopalganjCourt #VehicleChallan #ElectricityBill #AwaazTimes
Gopalganj, Gopalganj | Sep 2, 2026