दीपावली अमावस्या मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण
सतना चित्रकूट में 6 से 10 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले दीपावली अमावस्या मेले की तैयारियों के दृष्टिगत कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह गुरूवार को भी चित्रकूट क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने कामतानाथ परिक्रमा मार्ग तथा रजौला बायपास रोड का जायजा लिया तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था तथा सुगम आवागमन के दृष्टिगत संबंधित स्थलों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।