जीविका दीदी वीना कुमारी की पहल, फाइलेरिया से बचाव के प्रति जन-जागरूकता की नई मिसाल!
**अमनौर प्रखंड, सारण**
जिला प्रशासन, सारण के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता के प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाने में जीविका दीदियाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अमनौर प्रखंड की वीना कुमारी, *मास्टर रिसोर्स पर्सन (स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता)* के रूप में हिंदुस्तान सीएलएफ से जुड़कर चार पंचायतों में कार्यरत हैं। वे समूह की बैठकों में जाकर महिलाओं एवं अन्य सदस्यों को फाइलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक कर रही हैं।
वीना कुमारी लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सामूहिक दवा सेवन अभियान में फाइलेरिया रोधी दवा लेने, बीमारी के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समुदाय को सुरक्षित रखने की जानकारी दे रही हैं। उनकी यह पहल स्वास्थ्य जागरूकता को घर-घर तक पहुँचाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
**जागरूक बनें, फाइलेरिया से बचें — स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज!**
1 views | Saharsa, Bihar | Oct 13, 2026