गायघाट: बेरुआ गांव में लोहिया स्वच्छता अभियान की हुई शुरुआत, हरी झंडी दिखाकर कर्मियों को किया गया रवाना
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बेरुआ में लोहिया स्वच्छता अभियान फेस टू के तहत कचड़ा शेड का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार पासवान, मुखिया उषा देवी, प्रखंड समन्वयक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्वच्छता कर्मीयों को ठेला समेत हरी झंडी दिखाकर पंचायत के सभी वार्डो में रवाना किया गया।