शुजालपुर: पट्टाधारक मकान मालिक जल्द करें रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन
ग्राम जामनेर में मकान के पट्टे प्राप्त कर चुके हितग्राहियों को अब रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पटवारी हरिओम हनोतिया ने हितग्राहियों से जल्द आवेदन करने की अपील की है, ताकि समय पर रजिस्ट्री मिल सके और भविष्य में बैंक लोन लेने में परेशानी न हो। पटवारी ने बताया कि हितग्राही अपने मोबाइल या ऑनलाइन सेंटर के माध्यम से एमपी ई-सेवा एप पर आवेदन कर सकते हैं।