🌧️ धौलपुर में झमाझम बारिश: खरीफ फसलों को मिली संजीवनी! 🌾✨
धौलपुर जिले में सोमवार तड़के से जारी मानसूनी बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। पिछले 25 दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे अन्नदाताओं के चेहरे खिल उठे हैं। सूखे की कगार पर खड़ी बाजरा, ग्वार, दलहन और मक्का की अंकुरित फसलों में इस 'अमृत वर्षा' से नई जान आ गई है।
कृषि विभाग के अनुसार बारिश से फसलों का विकास बेहतर होगा और मवेशियों के लिए हरे चारे का संकट भी खत्म हो जाएगा। किसान अब खेतों में खाद और यूरिया देने की तैयारी में जुट गए हैं।
- राकेश कुमार गोस्वामी, धौलपुर 📸
#Dholpur #DholpurNews #RajasthanRain #Monsoon2026 #jagattaknews