नबीनगर: शिवगंज से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मदनपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवगंज से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उक्त गांव निवासी मुन्ना मिस्त्री है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.