नबीनगर: नरारी कला गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने नरारी कला गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति नबीनगर थाना क्षेत्र के नाउर गांव निवासी श्रीनिवास सिंह है. थानाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रकाश ने शनिवार को बताया कि जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया है.