नबीनगर: नबीनगर थाना की पुलिस ने ऑनर किलिंग का किया खुलासा, पाँच लोगों को किया गिरफ्तार
अंतरजातीय प्रेम प्रसंग को लेकर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. मामले में परिजनों ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने के नियत से परिजनों ने शव एक तलाव में फेंक दिया और हत्या का आरोप प्रेमी के परिजनों पर लगाया. मामला नबीनगर थाना क्षेत्र के फुहरवा गांव की है. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.