नबीनगर: सोरी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, तीन लोग जख्मी
माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए. ज़ख्मियों में उक्त गांव निवासी उमेश पासवान, उनकी पत्नी यशोदा देवी और पुत्र मनोज पासवान शामिल है. इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में रविवार को कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उपचार किया. मामले की सूचना माली थाना की पुलिस को दी गई है.