नबीनगर: हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपित को बिसाई गांव से पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
माली थाने की पुलिस ने बिसाई गांव से हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित दुर्गा यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार की अपराह्न 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति पर हत्या का प्रयास करने के मामले में प्राथमिक की दर्ज हुई थी. वह फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.