नबीनगर: मनिका गांव में विद्युत कार्य में लगे मजदूर के साथ ग्रामीण ने की मारपीट, तीन मजदूर जख्मी
मदनपुर थाना क्षेत्र के मनिका गांव में विद्युत कार्य में लगे मजदूर के साथ ग्रामीण द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार की शाम 6 बजे की बताई जा रही है. इस घटना में तीन मजदूर जख्मी हो गए. ज़ख्मियों में गया जिले के कोच थाना क्षेत्र के दिग्घी मठिया गांव निवासी संजय चौधरी, उमेश चौधरी और मुडेरा गांव निवासी गुड्डू कुमार है.