अमरिया: अमरिया क्षेत्र में देवहा पुल निर्माण में देरी से ग्रामीण परेशान, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर
अमरिया तहसील के भगा मोहम्मदगंज में देवहा नदी पर क्षतिग्रस्त पुल बनाने के लिए सरकार 115 करोड़ रुपये मंजूर कर चुकी है और 28 करोड़ रुपये भी जारी हो चुके हैं। लेकिन आज तक पुल का काम शुरू नहीं हुआ। बरसात में ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर तहसील अमरिया से नगरिया कॉलोनी भिखारीपुर होते हुए मुख्यालय पीलीभीत और भी दर्जनों गांव को जाने के लिए इस नदी पार करनी पड़ती है।