📢 जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
दिनांक 23 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी ने जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना।
इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि:
🔹 प्राप्त शिकायतों की समुचित जांच कर उनका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
🔹 पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाया जाए।
🔹 की गई कार्रवाई की जानकारी आवेदकों को अनिवार्य रूप से दी जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#Sheohar #DMSheohar #JanataDarbar #SheoharAdministration #BiharGovernment #IPRDBihar #PublicGrievance #जनता_दरबार #शिवहर #जिला_प्रशासन_शिवहर
2 views | Sheohar, Bihar | Nov 23, 2026