संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा 🏺🙏
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘संत रविदास समरसता संकल्प अभियान’ के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कलश यात्रा में माननीय जनप्रतिनिधियों, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों, विकास मित्रों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान संत गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारा एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कलश यात्रा के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव और समरसता का संदेश दिया गया तथा उपस्थित लोगों ने संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
✨ संत रविदास जी का संदेश — समानता, समरसता और भाईचारे का संदेश।
#संतगुरुरविदास #650वीं_जयंती #संत_रविदास_समरसता_संकल्प_अभियान #कलश_यात्रा #सामाजिक_समरसता #समानता
SC&ST Welfare Dept. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar