कोंडागांव: कोंडागांव के 298 मतदान केंद्रों में सुबह से चल रहा है मतदान, भारी संख्या में उमड़ी मतदाताओं की भीड़
लोकसभा चुनाव 2024 के तहत कोण्डागांव जिला के कुल 298 मतदान केंद्रों में 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत मतदान कार्य प्रारंभ हो चुका है। मतदान कार्य को लेकर कोण्डागांव जिला के मतदान केंद्रों में सुबह से ही उत्साह नजर आ रहा है। शुरुआती चरण के रुझान अनुसार लगभग 7 से 9% मतदान कोण्डागांव जिले में हो चुका है।