कोंडागांव: कोंडागांव फॉरेस्ट कॉलोनी पोलिंग बूथ में लाइन पर खड़ा व्यक्ति हुआ बेहोश, बूथ मे स्वास्थ्य सुविधाओं की नहीं दिखी व्यवस्था
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी पोलिंग बूथ क्रमांक 142 में आज सुबह एक घटना हुई, मतदान करने पहुंचा संधोनार निवासी फरस नेताम अचानक अज्ञात कारणों से बेहोश हो कर नीचे गिर गया। जिसकी कुछ लोगो ने तत्काल मदद की। पर यह भी देखा जा रहा है की नगर के विभिन्न पोलिंग बूथों में प्रशासन द्वारा आपातकाल की स्थिति से निपटने स्वास्थ्य सुविधाओं की पहल नहीं की गई है।