कोंडागांव: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने किया मतदान, लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने कोण्डागांव नगर के सरगीपाल पारा स्थित मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। वह सरगीपाल पारा के मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची। इस दौरान लता उसेंडी अपने परिवार के साथ लाइन में खड़े हुए दिखाई दी।