रायडीह: हीरादह धाम के विकास की नई उम्मीद, डीसी के निर्देश पर विभागीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण।
Raidih, Gumla | Sep 11, 2026 गुमला जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर, रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत कोब्जा पंचायत के रमजा गांव में स्थित प्रसिद्ध श्री हीरादह धाम के विकास की उम्मीद अब बढ़ गई है। सभी वर्गों और समाज के लोगों की आस्था के प्रमुख केंद्र हीरादह धाम में हर दिन दूर-दराज से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं।