सबका सम्मान,जीवन आसान अंतर्गत आज दिनांक :22.06.26 को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आम जनता से संवाद के दौरान कुल 27 आवेदनों के संदर्भ में सुनवाई की गई। सुनवाई क्रम में श्री कमल किशोर पासवान, कहरा निवासी/श्री रामेश्वर यादव, सत्तर कटैया निवासी/श्री विनोद कुमार चौधरी/श्री बिन्देश्वरी कामत,नवहट्टा निवासी द्वारा भूमि विवाद विषयक आवेदन दिया गया,जिसके सम्यक निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी कहरा/सत्तर कटैया/महिषी/नवहट्टा आदि को निर्देशित किया गया है। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता (वि०जांच) श्री गणेश कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
31 views | Samastipur, Bihar | Jun 22, 2026