कटघोरा: कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत
कोरबा जिले के कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तानाखार से आगे भालू मोड़ के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, युवक पोड़ी उपरोड़ा से बाइक पर सवार होकर कटघोरा की ओर जा रहा था।