हसनपुर: मस्जिद से इनवर्टर-बैटरी चोरी, पुलिस कर रही है सीसीटीवी खंगालने
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने मस्जिद को निशाना बनाते हुए इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हैवतपुर रोड स्थित साहिब विलायत मजार के सामने वाली मस्जिद में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे अज्ञात चोर घुस गए।