खबरें छपीं, सवाल उठे… फिर भी जिम्मेदार मौन
ग्वालियर चौराहे पर शौचालय की सुविधा कब मिलेगी
इंदरगढ़। नगर के ग्वालियर चौराहे पर शौचालय की समस्या को लेकर कई बार खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन नजर आ रहे हैं। शौचालय के अभाव में रोजाना राहगीरों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया गया है कि शौचालय निर्माण के लिए विधायक निधि से ₹13 लाख की राशि स्वीकृत है, इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है।
आखिर खबरें प्रकाशित होने के बाद भी नगर परिषद के अधिकारी कब जागेंगे?
₹13 लाख स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण में देरी क्यों?
आम नागरिकों को शौचालय की सुविधा के लिए आखिर कब तक इंतजार करना पड़ेगा?
नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों से अब आमजन जवाब की उम्मीद कर रहा है।