अशोकनगर के तारा सदन हायर स्कूल की छात्राओं ने रचनात्मकता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पुराने कागज व फैंसी अपशिष्ट सामग्री से राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का आकर्षक मॉडल तैयार किया।शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में तैयार इस मॉडल में छात्राओं की मेहनत और कलात्मक सोच साफ नजर आई।मॉडल का कलेक्टर चेंबर में अवलोकन कलेक्टर साकेत मालवीय ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे किया