कांके: गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल वीडियो पर बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, NIA जांच की मांग की
Kanke, Ranchi | May 10, 2026 झारखंड में गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल वीडियो पर बवाल खड़ा हो गया. कथित तौर पर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार पर लगाए गए आरोप को लेकर विपक्ष अब एसएसपी को पद से हटाने की मांग कर रहा है. इस बीच ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और न्यायिक जांच के साथ NIA से जांच की मांग की है.