चौसा: शादी के 9 दिन बाद दुल्हन जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग फरार, ससुराल में हड़कंप
Chausa, Buxar | May 28, 2026 बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के नरबतपुर गांव में शादी की शहनाइयां की गूंज अभी थमी भी नहीं थीं कि एक नवविवाहिता ससुराल को बड़ा झटका दे दी है। शादी के महज नौवें दिन दुल्हन ढाई लाख के जेवर और 45 हजार नकद समेटकर कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। चौसा के नरबतपुर निवासी मिथिलेश कुमार यादव की शादी 8 मई को भोजपुर के लक्छु टोला निवासी सोनी कुमारी से धूमधाम से हुई थी।