कैरो: विद्या मंदिर में आचार्य कार्यशाला सम्पन्न, बच्चों के विकास हेतु घर और शिक्षण संस्थान समन्वय पर ज़ोर
कैरो प्रखंड क्षेत्र स्थित विद्या मंदिर में बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे आचार्य कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों तथा प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई और वातावरण को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया गया।