गया टाउन सीडी ब्लॉक: बिहार पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा को लेकर गया में सुरक्षा सख्त, सीटी एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
बिहार पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर गया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर 1 बजे सीटी एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा Gaya College, +2 हरिदास सेमिनरी कॉलेज तथा महावीर इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।