टीकमगढ़: झिरकी बगिया हनुमान मंदिर में 7 दिवसीय धार्मिक महोत्सव का होगा आयोजन, तैयारी को लेकर समिति का किया गया गठन
टीकमगढ़ शहर की झिरकी बगिया हनुमान मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होना है। रविवार को कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के महंत रामदास त्यागी महाराज सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए।