टीकमगढ़: कुर्राई बगाज माता मंदिर में मेले के दौरान झूले से गिरकर बालिका गंभीर रूप से हुई घायल, सिर में दो दर्जन से अधिक टांके लगे
कुर्रा बगाज माता मंदिर में मेले के दौरान झूले से गिरकर एक बालिका घायल हो गई। दिगौड़ा निवासी खुशी नाम की बालिका मेले में एक झूले पर झूल रही थी, इसी दौरान अचानक उसके बाल झूले में फंस गए और वह झूले से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बालिका केसर में दो दर्जन से अधिक टांके आए हैं। बालिका को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।