टीकमगढ़: थर बराना गांव में वृद्ध पर हमला, लड़इया ने किया सिर पर वार, जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के थर बराना में लड़इया के हमले से एक वृद्ध घायल हो गया। घायल वृद्ध कलु के परिजन ने बताया कि वृद्ध अपने खेत पर लेटा हुआ था, इसी दौरान अचानक एक लड़इया ने वृद्ध पर हमला कर दिया जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वृद्ध को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।