टीकमगढ़: मवई गांव के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के मवई गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। रायपुर गांव निवासी चंद्रभान नाम का व्यक्ति अपनी बाइक से मवई गांव से अपने गांव की ओर वापस जा रहा था, रास्ते में मवई गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समझ नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।