प्रतापगढ़: कुणी स्कूल में हथुनिया पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को यातायात नियम और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई
विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं और साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सोमवार को हथुनिया थाना पुलिस ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुणी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी (सीआई) उदयवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने के बारे में वि