रानीगंज के रामनगर में खेत में धान की पौध लगा रहे किसानों पर अचानक जंगली सुअर ने हमला कर दिया। जंगली सुअर के हमले से आसपास अफरा तफरी मच गई, वहीं हमले में चार किसान घायल हो गए। ग्रामीणों ने हमला करने वाले जंगली सुअर को घेर लिया और लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर डाला। घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा था। घायलों में कृष्णा सरोज, अखिलेश सरोज, देवी प्रसाद, और पंकज सरोज रहे।