👉 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना कुण्डा पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा नवीन आपराधिक कानूनों के प्रति किया गया जागरूक-
➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में, 'मिशन शक्ति' अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.07.2026 को थाना कुण्डा की मिशन शक्ति टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय मनगढ़ में छात्र-छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों को किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि होने पर तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके उपरांत मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा कुण्डा एवं मनगढ़ चौकी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, डिजिटल फ्रॉड से बचाव तथा नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें आवश्यक सहायता एवं कानूनी संरक्षण का भरोसा दिलाया गया।
➡️ अभियान के दौरान निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
🔹वूमेन पावर लाइन – 1090
🔹महिला हेल्पलाइन – 181
🔹मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
🔹पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
🔹चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
🔹स्वास्थ्य सेवा – 102 एवं 108
🔹साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930
साथ ही महिलाओं को थाना कुण्डा पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क की सुविधाओं तथा मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407340 के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।