पिंड्रा: एढे रिंगरोड पर दाल लदी ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे से मचा हड़कंप
वाराणसी में बड़ालालपुर रिंगरोड पर 800 बोरी दाल लेकर रायपुर से बिहार के सिवान जा रही ट्रक हादसे का शिकार हो गई। बुधवार को एढ़े गांव के पास से जा रही ट्रक का स्टीयरिंग लॉक हो जाने की वजह से वह डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया, जबकि ट्रक पलट गया। वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।