अशोक नगर: अशोकनगर में स्मार्ट मीटर लगाने पर हंगामा, बिना अनुमति मीटर लगाने का आरोप, कर्मचारियों पर धमकी देने का आरोप
अशोकनगर शहर के वार्ड क्रमांक 16 मोहरी रोड क्षेत्र पर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विद्युत विभाग की टीम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सड़क पर उतर आए और मीटर लगाने का विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा बिना जानकारी और अनुमति के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।