अटरू: अटरू नदीपार क्षेत्र के आमली खालसा में सजेगा विघ्नहर्ता का 10 दिवसीय दरबार
Atru, Baran | Sep 3, 2026 आमली खालसा में पहली बार सजेगा गणपति बप्पा का दरबार, 10 दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू नदीपार क्षेत्र के आमली खालसा गांव में इस वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर पहली बार गणपति बप्पा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। गांव के नवयुवक मंडल के सदस्यों ने 14 सितंबर 2026, सोमवार से शुरू होने वाले 10 दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।