कोईलवर: कुल्हड़ियां दुर्गा मंदिर में भव्य आरती, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारों के बीच लिया आशीर्वाद
कोईलवर प्रखंड के कुल्हड़ियां स्थित महाकल्याणी मातेश्वरी दुर्गा मंदिर में रविवार शाम 6:30 बजे मां दुर्गा की भव्य आरती आयोजित की गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।