खैरथल: जिला निर्वाचन अधिकारी ने खैरथल मुंडावर में 14 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र का सघन दौरा कर 14 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं सूवयवस्थित मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।