हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी: DM समीर सौरभ ने पोषण रथ और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना!
आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को 'राष्ट्रीय पोषण मिशन' के तहत जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ द्वारा "राष्ट्रीय पोषण माह 2026" का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पोषण रथ तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं की भव्य पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस वर्ष पोषण माह का मुख्य विषय (थीम) “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” तय किया गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं व किशोरियों के पोषण और स्वास्थ्य में सुधार लाना है। अभियान के तहत आहार विविधता, ताजा व गर्म भोजन, मातृ स्वास्थ्य और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में डीडीसी गौरव कुमार, डीपीओ (आईसीडीएस) रंजना कुमारी, निदेशक DRDA राकेश कुमार चौबे तथा DPRO धर्मेन्द्र कुमार सहित कई अधिकारी व सेविकाएं मौजूद रहीं।
#Gopalganj #PoshanMaah2026 #HamariAnganwadi #DMGopalganj #ICDSBihar #NutritionAwareness #GopalganjAdministration
75 views | Gopalganj, Bihar | Sep 9, 2026